21.8 C
Munich
Monday, May 20, 2024

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 1 लाख का इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Must read

दंतेवाड़ा न्यूज़

आज 3 जवानों व दूरदर्शन चैनल के कैमरामैन के हत्या में शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण। डीआईजी, सीआरपीएफ डी एन लाल एवम दंतेवाड़ा एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित नक्सली ताती लखमा पर था एक लाख का इनाम। नक्सलियों का सफाया करने के साथ साथ सुरक्षा बल नक्सलियों को मुख्यधारा में भी जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सलियों की विचारधारा से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से एक माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली ताती लखमा मलंगीर एरिया कमेटी में सीएनएम कमांडर था वह 2008 से नक्सली संगठन से जुड़ा था। आत्मसमर्पित नक्सली हत्या ,पुलिस पार्टी पर फायरिंग ,आगजनी जैसे कई मामलों में शामिल था । आत्मसमर्पित करने वाले नक्सली को एसपी अभिषेक पल्लव ने 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article