बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस ने अवैध हरे पेड़ो को काटने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया थाना जैदपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम बेसपुरवा मजरा दरोगा किठूरी थाना जैदपुर में आम के हरे पेडों का अवैध कटान हो रहा है। उक्त सूचना पर थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गयी तो दो आम के पेड तत्काल जड से काटे पाये गये। पुलिस टीम द्वारा, ग्राम बेसपुरवा से 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों से अवैध हरे आम के पेड़ कटवाने व परिवहन करने के सम्बन्ध में अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहे। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 64/2020 धारा 4/10 उ0प्र0 ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 व 3/28 मोटर परिवहन अधिनियम 1961 पंजीकृत किया गया।