21 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

सियासी लाभ के लिए PM मोदी ने फैलाई नफरत, वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का वीडियो संदेश से हमला

Must read


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीसरे चरण की वोटिंग के बीच एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा पर तीखा और जोरदार हमला बोला है। मंगलवार को जारी अपने संदेश में गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश में नफरत को बढ़ावा दिया है और समाज को कई हिस्सों में तोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने और समाज के ताने-बाने के कमजोर होने से दुखी हूं।

सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल संविधान और  लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने झूठ और नफरत फैलाने वालों को खारिज करने और सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की है। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ (घोषणापत्र) की गारंटी देश को एकजुट करने और गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचितों के लिए काम करने के लिए है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के वंचितों के लिए हमेशा से काम किया है और उन्हें तरक्की के रास्ते पर लाने की कोशिश की है।

सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा है कि हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article