10 C
Munich
Thursday, May 9, 2024

कोरोना महामारी के महाराष्ट्र में 232 और पुणे में 56 नए मामले, राज्य में अबतक 9 की मौत

Must read

मुंबई
कोरोना वायरस महामारी ने देश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई है। कभी ना थमने वाली देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी पूरी तरह से थम चुकी है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा। कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 2,916 पहुंच गई है। बुधवार की शाम तक 24 घंटे में 232 नए मामले सामने आए, जबकि इसी अवधि के दौरान प्रदेश में 9 लोगों की मौत हो गई। पुणे में कोरोना वायरस के 56 नए मामले सामने आए। पुणे में 5 मरीजों की मौत भी हुई है। मरने वाले 5 में से 2 मरीजों की उम्र 34 और 38 साल बताई जा रही है। पांच मरीजों की हालत गंभीर बताई जाती है। मौत के नए मामलों के साथ ही पुणे में मृतकों की संख्या 43 हो गई है। नए मामलों के साथ ही अब पुणे में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 437 पहुंच गई है। वहीं, इस वायरस के 569 संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अकेले डॉक्टर नायडू हॉस्पिटल में ही कोरोना के 220 मरीजों को उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ, मुंबई में भी 2 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या अब 114 पहुंच गई है। यहां कोरोना के अब तक 1816 मामले सामने आ चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article