2.3 C
Munich
Saturday, December 9, 2023

कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव

Must read

गांधीनगर

जमालपुर-खाड़िया के कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना वायरस से ग्रस्त होकर एसवीपी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इधर पता चला है कि उनके परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इमरान खेड़ावाला के परिवार के सदस्यों के सेम्पल लिए गए थे। जिसमें उनके परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। परिवार के सदस्यों में उनके भाई-भाभी, दो भतीजे और भतीजे की पत्नी भी शामिल है। सभी को एसवीपी हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। उनके साथ के विधायक शैलेष परमार और अन्य कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। राज्य में कोरोनावायरस की चपेट में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बोटाद में तीन और पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इस तरह से अब तक कुल पॉजीटिव की संख्या 874 हो गई है। इसके पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रमुख सचिव जयंती रिव ने बताया था कि राज्य में 105 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 42 अहमदाबाद में, 35 सूरत में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कुल 64 लोगों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। तीन नई मौतों के साथ कुल संख्या 36 हो गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article