9.7 C
Munich
Monday, May 6, 2024

अंतर्राष्ट्रीय हथियार व्यापार संधि से अमेरिका पीछे हट रहा है: ट्रंप

Must read

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ओबामा शासनकाल के दौरान की गई अंतर्राष्ट्रीय हथियार व्यापार संधि से अमेरिका पीछे हट रहा है। हाल फिलहाल में यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते से वाशिंगटन द्वारा पीछे हटने का नया मामला है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी शहर इंडियानापोलिस में शुक्रवार को राष्ट्रीय राइफल असोसिएशन की वार्षिक बैठक में भाग लेने के दौरान ट्रंप ने यह घोषणा की। ट्रंप ने मौजूद लोगों से कहा, ‘हम समझौते से पीछे हट रहे हैं।’ शस्त्र व्यापार संधि (एटीटी) पारंपरिक हथियारों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करती है। 2013 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन अमेरिकी सीनेट द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।

वाइट हाउस ने बाद में एक बयान में कहा कि ट्रंप सीनेट को इसे वापस करने के लिए कहेंगे। वाइट हाउस ने यह भी दावा किया कि संधि ‘गुमराह करने वाली’ है और अपने सहयोगियों और साझेदारों को हथियार बेचने की अमेरिकी क्षमता में परेशानी पैदा करती है। कुछ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने ट्रंप प्रशासन के नए कदम की आलोचना की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article