11.2 C
Munich
Tuesday, May 7, 2024

पाक उच्चायोग में तैनात दो अधिकारी कर रहे थे जासूसी, रंगे हाथ पकड़े गए

Must read

नई दिल्ली न्यूज़ : भारत ने जासूसी के आरोप में यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों को देश में निषिद्ध करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि दोनों अधिकारियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “एक कूटनीतिक मिशन के सदस्य के तौर पर अपने दर्जे के अयोग्य गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सरकार ने दोनों अधिकारियों को निषिद्ध घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने को कहा है।” मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को एक आपत्ति पत्र जारी कर भारत की सुरक्षा के खिलाफ इन दोनों अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “एक कूटनीतिक मिशन के सदस्य के तौर पर अपने दर्जे के अयोग्य गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सरकार ने दोनों अधिकारियों को निषिद्ध घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने को कहा है।” मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को एक आपत्ति पत्र जारी कर भारत की सुरक्षा के खिलाफ इन दोनों अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article