2.1 C
Munich
Friday, April 19, 2024

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,739 नये केस, संक्रमितों की कुल संख्या 83,000 के करीब

Must read

मुंबई समाचार : महाराष्ट्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 2,739 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 82,968 हो गई है जबकि 120 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 2,969 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार रात को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 2,234 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक इस बीमारी से 37,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी 42,609 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 5,37,124 नमूनों की जांच की गई है। ध्यान देने वाली है कि भारत अब संक्रमण के मामलों में इटली से आगे निकल गया है, जहां कुल 2,34,531 मामले दर्ज किए गए हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 4,611 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। इस प्रकार, अब तक कुल 1,14,073 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दी 48.20 प्रतिशत है’। वर्तमान में देश में 1,15,942 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय चिकित्सा देखरेख में हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में कोरोनावायरस का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता बढ़ा दी है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 520 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या 222 कर दी गई है’। पिछले 24 घंटों में 1,37,938 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 45,24,317 है। सीएसएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि मामलों के संदर्भ में, 614,941 संक्रमणों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर आता है। इसके बाद रूस (449,256), यूके (284,734), स्पेन (240,978), भारत (236,184), इटली (234,531), फ्रांस (190,180), पेरू (187,400), जर्मनी (184,924), तुर्की (168,340), ईरान (167,156), चिली (122,499) और मेक्सिको (110,026) हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article