9.5 C
Munich
Wednesday, May 8, 2024

इरफान खान, ऋषि कपूर के बाद आज फिल्मो ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का निधन

Must read

मुंबई न्यूज़

बुधवार को एक्‍टर इरफान खान और गुरुवार को ऋषि कपूर के निधन के बाद शुक्रवार को बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को एक और झटका लगा है। फिल्‍म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्‍ड ऑफ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्‍कड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। फिल्‍ममेकर करण जौहर और अशोक पंडित ने उनके निधन पर अपना दुख जताया है। कुलमीत मक्‍कड़ को हार्ट अटैक हुआ था। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड की कई हस्तियां उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। करण जौहर ने लिखा, ‘कुलमीत आप प्रोड्यूसर गिल्‍ड के एक अहम स्‍तंभ की तरह थे। आप लगातार इंडस्‍ट्री के उत्‍थान के लिए काम कर रहे थे। तुम हमें बहुत जल्‍द छोड़ कर चले गए। तुम्‍हें हमेशा स्‍नेह से याद किया जाएगा।’

विद्या बालन ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती इरफान खान का निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले 2 सालों से इसका इलाज भी ले रहे थे। इरफान 2018 से ही कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्‍टरों की जांच के बाद उनके पार्थिव शरीर को अस्‍पताल से सीधे वर्सोवा के कब्रिस्‍तान ले जाया गया और 3 बजे उनका अंतिम संस्‍कार हुआ। इरफान खान 2018 से न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से जूझ रहे थे। ये एक तरह की रेयर बीमारी है, जो शरीर के कई अंगों पर गंभीर असर डालती है। वहीं हाल में उन्हें हुए संक्रमण कोलोन इंफेक्शन का ताल्लुक पेट से है।

ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 8.45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। वह 67 साल के थे। उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर के दी थी जानकारी। अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे पिछले कुछ दिनों से मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे। उनके गुजर जाने के बाद अब ऋषि कपूर के परिवार ने अपना बयान जारी किया है।

Mumbai  Samachar Mumbai  News In Hindi Mumbai  Hindi Samachar Mumbai Latest News Mumbai Headlines

  मुंबई समाचार Sandesh aaj tak ke samachar India Today

Get Mumbai NewsBreaking News headlines about Srinagar crime, Srinagar politics and live updates on local Srinagar news. Browse Divya Sardar News to get all latest News In Hindi.

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article