10.8 C
Munich
Monday, May 13, 2024

दुनिया कहती है, भारत में नहीं रहा लोकतंत्र; तमिलनाडु में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

Must read


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले सभी दल जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली पहुंचे थे। यहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भी दुनियाभर के लोग भारत को लोकतंत्रा का प्रकाश स्तंभ मानते ते लेकिन वे आज कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र ही नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेरियार के विचारों और समाजिक न्याय की विचारधारा है तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं। देश में विचारधारी की लड़ाई चल रही है। 

राहुल गांधी ने कहा,  तमिल, बांग्ला और अन्य भाषाओं के बिना कोई भारत नहीं हो सकता, हमारी लड़ाई इन सभी के बारे में है। तमिल भाषा पर प्रहार तमिल लोगों पर प्रहार है। तमिल भाषा किसी भी अन्य भाषा से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद सीधा कहते हैं कि वे अगर सत्ता में आते हैं तो संविधान को ही बदल देंगे। 

रोजगार के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में 30 लाख सरकारी नौकरियों की रिक्तियां हैं। अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो रोजगार को लेकर बड़ा ऐक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि वित्त के मामलों में भी प्रधानमंत्री मोदी का एकाधिकार चलता है। देश में एक ही व्यक्ति सारे फैसले लेता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तमिलनाडु के लोगों की कभी मदद नहीं की। इस सरकार ने मछुआरों को कुछ नहीं दिया। जब बाढ़ से राहत की मांग की गई तो केंद्र सरकार ने सीधा इनकार कर दिया। 

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर करारा हमला किया था और कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं लेकिन देश तोड़ने की बात करते हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों और मुसलमानों को मुख्यधारा से दूर रखने के लिए भड़काया है।

अठावले ने कहा, ”कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का दावा है कि (यदि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग केंद्र में फिर से सत्ता में आया) संविधान बदल दिया जाएगा। लेकिन वे ही थे जिन्होंने आपातकाल लगाया और संविधान को नष्ट कर दिया। उनके (कांग्रेस) कार्यकाल में (संविधान में) लगभग 80 संशोधन हुए। संविधान नहीं बदलेगा। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं, वह भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं लेकिन भारत को तोड़ने की बात करते हैं। वह दलितों और मुसलमानों को भड़का कर उन्हें मुख्यधारा से दूर करने की कोशिश कर रहे है, यह ठीक नहीं है।”

 



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article