23.7 C
Munich
Monday, May 20, 2024

टैक्स मामले में रडार पर कमलनाथ, रामलला ने गर्मी आते ही पहने सूती कपड़े; टॉप-5 न्यूज

Must read


ऐप पर पढ़ें

माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का शव शनिवार को उनके पैतृक निवास युसूफपुर के निकट कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मुख्तार के पैतृक आवास से सुबह के समय जनाजा निकाला गया, जिसमें उनके सांसद भाई अफजाल अंसारी, पुत्र उमर अंसारी और भतीजे विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के सदस्य व समर्थक शामिल रहे। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है। कंगना को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस को जमकर घेरा। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की टॉप-5 न्यूज…

मान गए पशुपति पारस; पीएम मोदी को बताया अपना नेता, बायो भी बदला

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे से नाराज आरएलजेपी सुप्रीमो पशुपति पारस मान गए हैं। उन्होंने अपनी पार्टी को एनडीए का अंग बताया है। पशुपति कुमार पारस ने ऐलान कर दिया है कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत के लिए उनकी पार्टी समर्थन करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल का फिर से बदलकर बायो  ‘मोदी का परिवार’ टैग जोड़ लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

रामलला के ‘जीवंत अवतार’, पहले खेली होली; अब गर्मी में पहने सूती कपड़े 

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला को आज आरामदायक सूती पोशाक पहनाई गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, ‘ग्रीष्म ऋतु के आगमन और निरंतर बढ़ते तापमान को देखते हुए आज से भगवान रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

टैक्स केस में घिरी कांग्रेस, सबूतों के साथ रेडी आईटी; रडार पर कमलनाथ 

कांग्रेस की मुश्किलें आयकर मामले में बढ़ती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य विपक्षी दल को विभिन्न न्यायिक निकायों से राहत मिलने के आसार कम हैं। न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आयकर विभाग ने इस मामले में अदालतों में कई सबूत पेश किए हैं। इससे पता चलता है कि पार्टी को 2013-2019 के बीच 626 करोड़ रुपये की सीमा से अधिक नकद प्राप्त हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

मुख्तार के खौफ से नहीं डरा बुजुर्ग, पहुंच गया कोर्ट; निकली डॉन की ऐंठन

बाहुबली पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार शनिवार को गाजीपुर जिले में यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक कब्रिस्तान में किया गया। मुख्तार की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। खौफ का दूसरा नाम कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी पर 60 से भी अधिक केस दर्ज थे। पढ़ें पूरी खबर…

…तो हम कंगना का समर्थन करेंगे; मंडी विवाद पर क्या बोले विक्रमादित्य

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है। कंगना को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस को जमकर घेरा। ऐसे में अब हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बहन बताते हुए इस मुद्दे पर उनके समर्थन करने की बात कह दी है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article