18.8 C
Munich
Monday, May 13, 2024

सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को देंगे 50% आरक्षण, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का वादा

Must read


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की सत्ता में कांग्रेस आई तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पार्टी की ‘नारी न्याय’ गारंटी का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। इससे देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोजगार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?’

राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है – ‘आधी आबादी, पूरा हक’, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा।’ इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं। हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं।

महिलाएं सही मायने में बनेंगी समाज की शक्ति: राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, ’50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।’ बता दें कि कांग्रेस आगामी लोकसभा के लिए 6 अप्रैल को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी। जयपुर में प्रस्तावित जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article