19.4 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

आज शाम हो सकता है सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान, अखिलेश करेंगे इन सीटों पर समझौता! – India TV Hindi

Must read


Image Source : PTI
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय।

लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी दलों के INDI अलायंस का कुनबा एक के  बाद एख बिखरता नजर आ रहा है। हालांकि, दूसरी ओर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का साथ मिलने से कांग्रेस की उम्मीदों को थोड़ा बल मिला है। अखिलेश ने खुद भी कहा है कि गठबंधन होगा – अंत भला तो सब भला। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि आज बुधवार की शाम सपा और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान हो सकता है। वहीं, दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का भी ऐलान होने की संभावना है। 

आज शाम को होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज शाम लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीट बंटवारे के मुद्दे पुर अखिलेश यादव से बात की जिसके बाद दोनों दलों के बीच डील फाइनल हुई।

इन सीटों पर समझौता संभव

सूत्रों के मुताबिक, सपा-कांग्रेस अलायंस में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 16 से 18 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। 1 से 2 सीट पर बातचीत जारी है जिसपर आज शाम तक फैसला हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, झांसी जैसी सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। वहीं, बुलंदशहर, मथुरा सपा के खाते में जा सकती है। कांग्रेस पार्टी यूपी की श्रावस्ती सीट भी मांग रही है। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के पास श्रावस्ती से मजबूत उम्मीदवार उपलब्ध है।

सपा 31 सीटों पर प्रत्याशियों का कर चुकी है ऐलान

आपको बता दें कि अखिलेश यादव का बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर तमाम तरह की शंकाएं जताई जा रही थीं। समाजवाादी पार्टी ने मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के लिए  अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। समाजवादी पार्टी  यूपी में अब तक 31 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी है।

Latest India News





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article