19.3 C
Munich
Monday, May 6, 2024

रांची: प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डाॅ. केके सिन्हा का निधन, CM रघुवर ने ट्वीट कर जताया शोक

Must read

रांची

झारखंड के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. केके सिन्हा का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था। वहां स्वास्थ्य में सुधार के बाद वे घर आ गए थे। कुछ दिन पहले बाथरूम में गिरने के कारण उनके कमर में चोट लग गई थी। गुरुवार को उनका पेट अचानक फूल गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उन्हें एनिमा दिया गया था और उनके कमर की भी जांच की गई थी।

प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर के के सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि।डॉ. सिन्हा ना केवल झारखण्ड बल्कि पूरे देश की शान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में लाखों परिवारों को खुशियां दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे। डॉ. केके सिन्हा प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन थे। न्यूरो सर्जरी के मास्‍टर कहे जाने वाले केके सिन्‍हा को कई जटिल बीमारियों के इलाज व सफल ऑपरेशन के लिए जाना जाता है। उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक जताया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article