9.5 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, CM रघुवर हुए शामिल

Must read

दुमका/गोड्डा

झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से सुनील सोरेन और गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को नामांकन भर दिया है। दोनों नेताओं ने रोड शो भी किया जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन का मुकाबला महागठबंधन प्रत्याशी शिबू सोरेन से है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन वर्तमान में दुमका से सांसद हैं।

वहीं गोड्डा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे का मुकाबला झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव से है। वहीं निशिकांत गोड्डा से वर्तमान सांसद हैं। प्रदीप यादव को गोड्डा में महागठबंधन का समर्थन है। अधिसूचना जारी हाेने के चौथे दिन गुरुवार को गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। पर्चा भरने वालों में जफर आबेद, महेश कुमार सुमन, मो. फारूक, वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। इस दौरान चौथे दिन 8 लोगों ने निर्वाचन प्रपत्र खरीदा। इसमें पूर्व सांसद तथा कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने गोड्डा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव का समर्थन करने का घोषणा की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article