9.3 C
Munich
Friday, May 17, 2024

लॉकडाउन: नंदेड़ साहिब में फंसे पंजाबी श्रद्धालुओं की होगी जल्द घर वापिसी

Must read

चंडीगढ़

देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन के कारण श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ साहिब में फंसें सिख संगत के लिए अच्छी खबर है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट करके बताया कि उनको महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फोन करके बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री हुजूर साहिब में फंसे सिख श्रद्धालुओं को पंजाब भेजने की परवानगी दे दी है। इसके लिए मुख्य सचिव को प्रबंध करने के लिए कहा गया है। यात्रियों की वापिसी संबंधी ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा पंजाब सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इस पर कैप्टन ने गृह मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का धन्यवाद कियाहै। कैप्टन ने की थी अमित शाह से अपील कैपटन अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह से अपील की थी कि वह हुजूर साहिब (नांदेड़) में फंसे पंजाबी श्रद्धालुओं को वापस आने की परवानगी दें क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस लिए केंद्र की आज्ञा जरूरी बताया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article