9.8 C
Munich
Thursday, May 9, 2024

कोरोना लॉकडाउन: बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में जमा हुए प्रवासी मजदूर, पुलिस ने कि लाठीचार्ज

Must read

मुंबई

देशभर में कोरोना महामारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। इस बीच, मुंबई के बांद्र स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ये सभी मजदूर अपने घर लौटने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। मजदूरों को उम्मीद थी कि आज लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। मगर ऐसा न होते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने मजदूरों को समझाने की कोशिश की और इस बीच, बढ़ती भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और इसे नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य है, खास कर अकेले मुंबई में ही कोरोना महामारी के मरीजों की संख्या 1,000 के पार हो चुकी है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के कुल 121 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 2,455 तक पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 162 तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है। इस बीच मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों का इस तरह से इकट्ठ होना प्रशासन के लिए और भी परेशानियां बढ़ा देता है।


कोरोना लॉकडाउन: बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में जमा हुए प्रवासी मजदूर, पुलिस ने कि लाठीचार्ज

वहीं, मंगलवार यानी आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशभर में जारी मौजूदा लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। बताते चले कि देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 10,815 तक पहुंच गई है और कुल 353 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अबतक 1,190 लोग ठीक भी हो चुके हैं। हालांकि, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1463 नए ममाले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article