2.3 C
Munich
Saturday, December 9, 2023

PM आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे

Must read

नई दिल्ली

India news Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लॉकडाउन बढ़ाने या खत्म करने पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए देश में 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। कई राज्य इसे बढ़ाने पर सहमति भी जता चुके हैं। इस बीच, ओडिशा के बाद लॉकडाउन बढ़ाने वाला पंजाब देश का दूसरा राज्य भी हो गया है। पंजाब ने एक मई तक, जबकि ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सभी दलों के नेताओं के साथ लॉकडाउन पर बातचीत कर उनकी राय जान चुके हैं। ज्यादातर दल भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थे। दूसरी ओर शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस महामारी से निपटने के लिए दूसरी बैठक के बाद पीएम मोदी कभी भी राष्ट्र के नाम संबोधन कर सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article