10.9 C
Munich
Saturday, May 4, 2024

लोगों की समस्या से पीएम मोदी को कुछ लेना-देना नहीं है: राज बब्बर

Must read

भुवनेश्वर

प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भाजपा और बीजद दोनों पर कटाक्ष किया। राज बब्बर ने कहा कि देश के लोगों की समस्या से पीएम मोदी को कुछ लेना-देना नहीं है। वे तो गरीबी, बेरोजगारी और किसानों के विकास जैसे मुद्दों से सरोकार ही नहीं रखते। पीएम केवल बड़ी-बड़ी बातें कर लोगों को बहका रहे हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनता के मुद्दे पर हमेशा बात कर रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में राजबब्बर ने कहा कि बीजद और भाजपा में मधुर संपर्क बना हुआ है जबकि उपर से दोनों लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

दोनों दल 9 साल तक गठबंधन की सरकार भी चला चुके हैं। बाद में बीजद ने भले ही अपनी सरकार प्रदेश में बनाई हो लेकिन विभिन्न मुद्दों पर ये भाजपा का पक्ष लेते रहते हैं। राज बब्बर ने कहा कि राहुल गरीबों के हक की बात करते हैं। गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देने का वायदा किया है। जबकि भाजपा कोरे वायदों के आधार पर चुनाव मैदान में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों ने राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों में भाजपा को पराजित कर दिया क्योंकि इन्होंने लोगों के साथ न्याय नहीं किया।

हम लोगों को न्याय दिलाने के पक्षधर हैं और राहुल गांधी ने जनता को इसका भरोसा दिया है। बीजद पर कटाक्ष करते हुए राजबब्बर ने कहा कि पिछले 19 साल के बीजद के शासन में प्रदेश की प्रगति बाधित हुई है। ओडिशा आज भी देश के पिछड़े राज्यों में शुमार है। बीजद पर वार करते हुए राजबब्बर ने कहा कि देखलेना अगर केंद्र में किसी को बहुमत नहीं मिला तो बीजद जरूर भाजपा के साथ होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article