6.6 C
Munich
Friday, April 19, 2024

राधाकृष्ण विखे पाटिल का विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा, नए नेता विपक्ष को लेकर चर्चा तेज

Must read

मुंबई

कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद नए नेता विपक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस में विजय वट्टेडिवार का नाम आ रहा है, राकांपा कांग्रेस के विधायक कम होने की सूरत में इस पद पर नजर लगाए बैठी है। भाजपा के नेता व शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने विखेपाटिल द्वारा इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेजे जाने के बजाय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे जाने पर सवाल उठाया है। 

पत्रकारों से बात करते हुए तावडे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विखेपाटिल का इस्तीफा स्वीकार किया गया तो संख्याबल के आधार पर विधानसभा में विपक्ष का नेता राकांपा का बनेगा, क्योंकि मुंबई के वडाला सीट से कांग्रेस के विधायक कालीदास कोलंबकर भाजपा के साथ काम कर रहे हैं। कणकवली सीट से कांग्रेस के विधायक नीतेश राणे भी कांग्रेस के साथ नहीं हैं। औरंगाबाद के सिल्लोड से कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार को बगावत के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है। ऐसी स्थिति में विपक्ष का नेता पद अब राकांपा के पास जाने की संभावना है।

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के 42 विधायक है जबकि राकांपा के की संख्या 41 है। यदि कांग्रेस का एक भी विधायक पार्टी छोड़ता है तो स्वभाविक रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विपक्ष के नेता पद पर दावा करेगी। लोकसभा चुनाव के बाद विधानमंडल का मॉनसून सत्र आखिरी अधिवेशन होगा। करीब 6 माह के भीतर ही विधानसभा चुनाव होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article