17.3 C
Munich
Thursday, May 2, 2024

महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव

Must read

मुंबई न्यूज़ : देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं अब महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्‍हें नांदेड से मुंबई लाया जा रहा है। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले अप्रैल में महाराष्‍ट्र के आवास मंत्री और एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। न्यूमोनिया की शिकायत के चलते मंत्री को मंगलवार की रात ठाणे के अस्पताल में भर्ती किया गया था। आवास मंत्री के संपर्क में रहे सुरक्षाकर्मियों सहित 18 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मंत्री पहले होम क्वारंटीन थे और उनकी रिपोर्ट उस समय नेगेटिव आई थी। एनसीपी चीफ शरद पवार के खास माने जाने वाले जितेंद्र ठाणे की कालवा-मुंब्रा सीट से विधायक हैं।

देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में राज्य में 3041 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा 50000 के पार हो गया। अब यहां कुल 50231 संक्रमित हो गए हैं। पूरे महाराष्ट्र में अब तक 1635 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है। अकेले मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 30542 हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 1725 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39 लोगों की मौत हुई है। इस तरह यहां मरने वालों का आंकड़ा 988 हो गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article