15.6 C
Munich
Sunday, May 5, 2024

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Must read

नई दिल्ली

कोरोना वायरस के संक्रमण के दुनिया के 120 से अधिक देशों तक फैलने से अर्थव्यवस्था को लेकर जताई जा रही आशंका के मद्देनजर वैश्विक स्तर पर हो रही भारी बिकवाली के कारण कीमती धातुओं में जारी गिरावट का असर शनिवार को घरेलू बाजार पर दिखा जहां दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,500 रुपए टूटकर 41,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी 1,395 रुपए की गिरावट के साथ 42,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशों में शुक्रवार को सप्ताहांत पर कीमती धातुओं पर भारी दबाव दिखा। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर सोना हाजिर भारी गिरावट लेकर 1529.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 71.50 डॉलर टूटकर 1,517.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर करीब एक डॉलर गिरकर 14.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article