17.3 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

ड्रग्स मामला : एलेक्स हेल्स इंग्लैंड की विश्व कप टीम से OUT

Must read

लंदन

इंगलैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 30 मई से शुरू हो विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है। एलेक्स के बारे में बीते सप्ताह खबर आई थी कि वह अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। मामले की जब पड़ताल की तो पता चला कि एलेक्स एक घरेलू मैच से पहले हुए डोपिंग टेस्ट में निगेटिव आ गए थे। इसके बाद ईसीबी ने उनपर 21 दिनों का बैन लगा दिया था। हालांकि मामले की शुरुआत में इसे निजी कारणों से छुट्टियां लेने बाबत जोड़ जा रहा था। लेकिन एलेक्स ने खुद ही विश्व कप टीम से अपना नाम वापस लेकर सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी हेल्स द्वारा अपना नाम वापस लिए जाने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही हेल्स आयरलैंड के साथ होने वाले एकमात्र वनडे, पाकिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेंगे। हेल्स पर ईसीबी ने रिक्रिएशनल ड्रग्स लेने की वजह से बैन लगाया था।

हेल्स पर इसके साथ ही वार्षिक वेतन का पांच फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना लगाया गया था। ऐसा पहली बार नहीं है जब एलेक्स हेल्स ड्रग के किसी केस में फंसे हों। इससे पहले 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों से मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुए थे। बताया गया कि एलेक्स उस वक्त नशे में थे। घटना में इंगलैंड के ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स भी शामिल थे। एलेक्स की जगह अभी इंगलैंड टीम में कौन आएगा इसका फैसला ईसीबी कुछ दिनों में लेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article