18.5 C
Munich
Friday, May 10, 2024

कांग्रेस की शिकायत से डरी BJP, ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर को बनाया Covering Candidate

Must read

मंडी

चार वर्षों तक आयकर रिटर्न न भरना भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। उधर, कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में चुनाव आयोग को शिकायत सौंप दी है। चुनाव आयोग ने रामस्वरूप शर्मा से इस बारे में जवाब मांगा है और स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। चुनाव आयोग को जवाब देने से पहले ही भाजपा ने अपना कवरिंग कैंडिडेट दे दिया है। आज ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कवरिंग कैंडिडेट के रूप में अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋग्वेद ठाकुर के पास जमा करवाया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर और युवा नेता पाल वर्मा भी मौजूद रहे।

यदि रामस्वरूप शर्मा के नामांकन में कोई कमी पाई जाती है और उसे रद्द किया जाता है तो फिर कवरिंग कैंडिडेट को भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। हालांकि कवरिंग कैंडिडेट भी उसी दिन अपना नामांकन दर्ज कर देता है जिस दिन मुख्य प्रत्याशी नामांकन पत्र भरता है लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। पहले भाजपा का कवरिंग कैंडिडेट देने का कोई इरादा नहीं था लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की और इस संदर्भ मे जवाब मांगा तो इससे डरी भाजपा ने तुरंत प्रभाव से अपने कवरिंग कैंडिडेट का नामांकन पत्र भरवा दिया। बहरहाल अब यह भविष्य में ही तय होगा कि रामस्वरूप शर्मा से मांगे गए जवाब के बाद क्या कार्यवाही होती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article