19.4 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

एम्स से एक और महिला रोगी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मिली छुट्‌टी, अब एक्टिव केस 12

Must read

रायपुर

लॉकडाउन फेज-2 के तीसरे दिन शुक्रवार को एम्स से कटघोरा की एक और महिला रोगी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्‌टी दे दी गई। उसका लगातार दूसरा टेस्ट निगेटिव आया था। अब प्रदेश में 12 एक्टिव केस बचे हैं। जिनका एम्स में उपचार चल रहा है। सभी केस कटघोरा के ही हैं। इससे पहले गुरुवार देर रात तीन नए केस सामने आए थे। वहीं राज्य सरकार ने 20 अप्रैल से हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़कर आमजन से जुड़ी सेवाओं को शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इन सेवाओं में पब्लिक यूटिलिटी की सर्विस, मनरेगा के काम, सभी माल परिवहन, सब्जी की दुकानें, कोरियर सेवाएं सहित जो केंद्र की ओर से प्रतिबंधित नहीं की गई हों शामिल हैं। हालांकि प्रदेश में पूर्व की तरह लॉकडाउन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। आईटी सेल के लाला भाभा भाजपा नेताओं के साथ एडिशनल कलेक्टर के कक्ष में ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्होंने मास्क नहीं पहना था। शहर में मास्क नहीं पहनने पर यह पहली कार्रवाई थी, जिसके लिए सैनिटरी इंस्पेक्टर ने उन पर 1000 रुपए जुर्माना लगाया। वे कोरोना प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवियों और संगठनों पर लगाए प्रतिबंध को समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने गए थे।
शहर में बीती शाम से ही 72 घंटों का सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। इसका असर शुक्रवार की सुबह सड़कों पर दिखा। पिछले कई दिनों से सड़कों पर नजर आने वाली भीड़ नहीं दिखी। खाना बांटने के नाम पर निकलने वाले भी नजर नहीं आए। जयस्तंभ चौक और संतोषी नगर इलाके में पेट्रोल पंप भी बंद रहे। पुलिस ने बेवजह बाहर निकले लोगों को रोका और धूप में काफी देर बिठाकर सजा दी। एवरग्रीन चौक के पास 10 से ज्यादा लोगों को ऐसे ही बिठाकर रखा गया। डीडीनगर इलाके में कुछ लोगों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया। यह सख्ती 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article