16.9 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के बोरवेल में गिरा बच्चा: 40 फीट की गहराई में 8 घंटे से फंसा; NDRF और पुलिस टीम रेस्क्यू में जुटी

Must read


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में रस्सी डाली थी।

दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। घटना शनिवार (10 मार्च) देर रात एक बजे की है। बोरवेल की गहराई 40-50 फीट बताई जा रही है। पिछले 8 घंटे से बच्चा बोरवेल के अंदर फंसा है।

पुलिस ने बच्चे की पहचान अभी उजागर नहीं की है। मौके पर NDRF, दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। NDRF की रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बोरवेल के बगल में एक और गड्ढा खोदा जा रहा है।

इसके जरिए बच्चे को निकालने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले बोरवेल में रस्सी डालकर बच्चे को निकालने की कोशिश की गई थी। हालांकि, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में समय लग सकता है।

बच्चे को बाहर निकालने के लिए रविवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बच्चे को बाहर निकालने के लिए रविवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विचित्र वीर ने बताया कि विकासपुर पुलिस स्टेशन पर शनिवार रात करीब 1 बजे एक कॉल आया था। कॉलर ने बोरवेल में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना दी थी। तब उनके पास बच्चे के गिरने की सूचना नहीं थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पता चला कि बोरवेल में बच्चा गिरा है।

​​ये खबरें भी पढ़ें…

MP के आलीराजपुर में बोरवेल में गिरे मासूम की मौत, 5.30 घंटे बाद निकाला जा सका

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में 12 दिसंबर 2023 को बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम को बचाया नहीं जा सका था। वह 20 फीट की गहराई पर फंसा था। रेस्क्यू टीम करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसे निकाल पाई। मेडिकल चेकअप के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें..

जयपुर में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान के जयपुर में 20 मई 2023 को एक बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सिविल डिफेंस और NDRF की टीम ने लोहे के जाल की मदद से उसे बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article