11.7 C
Munich
Monday, May 20, 2024

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नाम: गडकरी नागपुर, एमएल खट्टर करनाल, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे; पहली लिस्ट में 195 नाम थे

Must read


  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election BJP Candidate 2nd List 2024 Update; Haryana UP MP Bihar Delhi West Bengal | Bharatiya Janata Party

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को तीन घंटे चली भाजपा CEC की बैठक के बाद PM मोदी जब BJP हेडक्वार्टर से निकले, तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह उन्हें छोड़ने बाहर तक आए।

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम थे। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है।

देखें पूरी लिस्ट…

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री
2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा।

पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला। (इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें…)

भाजपा मुख्यालय में 2 मार्च को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा मुख्यालय में 2 मार्च को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

ये खबरें भी पढ़ें..

कांग्रेस की पहली लिस्ट, इसमें 39 नाम, 4 महिलाएं:केरल से सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट, राहुल वायनाड से लड़ेंगे

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की:क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम; नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article