11.2 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

पंजाब में महामारी कोरोना से एक और मौत, प्रदेश में मृतकों की संख्या 30 हुई

Must read

चंडीगढ़ न्यूज़ : पंजाब में शनिवार को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से मृतकों की संख्या 30 पहुंच गई है। नांदेड़ से लौटे कोरोना संक्रमित श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। वह लुधियाना का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव था और दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान गई। जीरकपुर में शुक्रवार को कोरोना से पहली, मोहाली जिले की तीसरी और प्रदेश की 29वीं मौत हुई थी। 74 वर्षीय शख्स बलटाना के सैनी विहार फेस-3 में रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी सावधानियां बरतते हुए उनका चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है। वे फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे।

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 87 नए मामले सामने आए थे। अब तक प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1731 है। कुल 152 लोग ठीक होकर घर लौटे चुके हैं। शुक्रवार को सबसे अधिक मामले गुरदासपुर, नवांशहर, अमृतसर में सामने आए। गुरदासपुर में 24, नवांशहर में 18, अमृतसर, तरनतारन और जालंधर में 11-11, कपूरथला में पांच, फतेहगढ़ साहिब में 4, बरनाला, बठिंडा और मानसा में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article