5.5 C
Munich
Friday, May 10, 2024

हरियाणा: रेवाड़ी में 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

Must read

रेवाड़ी न्यूज़ : हरियाणा जिले के रेवाड़ी में दो और कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट आए। कुल 23 पॉजिटिव में से अब तक 12 ठीक हो गए हैं और अब 11 एक्टिव केस रह गए हैं। इनके स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही जिला रेवाड़ी एक बार फिर ग्रीन जोन में शामिल होगा। क्योंकि पिछले तीन दिनों से जिला में कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2,735 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 23 कोरोना-पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 2,562 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 150 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 1,122 होम क्वारंटीन हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article