9.8 C
Munich
Thursday, May 9, 2024

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को किया ढेर

Must read

रायपुर समाचार : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के हुर्रेपाल और बेचापाल गांव के जंगल के मध्य डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पल्लव ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को गस्त पर रवाना किया गया था। दल जब हुर्रेपाल और बेचापाल गांव के मध्य में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान दसरू पुनेम के रूप में की गई है। पुनेम माओवादियों के मिलिट्री प्लाटून नंबर दो सदस्य था। उसके सर पर आठ लाख रुपये का इनाम था। पल्लव ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article