Thursday, September 28, 2023
HomeIndia Newsगोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी जदयू विधायक के 3 महीने का कॉल...

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी जदयू विधायक के 3 महीने का कॉल और व्हाट्सएप की डिटेल निकलवाये बिहार सरकार- तेजस्वी

पटना न्यूज़ : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से मांग की है कि जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडे के तीन महीने का कॉल डिटेल निकाले। साथ ही उनके मोबाइल में वाट्सअप संदेश का भी विवरण निकाले। कई घटनाओं से पर्दा उठ जाएगा। सरकार समय बताए कि विधायक की गिरफ्तारी कब होगी और आईजी रैंक का कौन अधिकारी पप्पू पांडेय को बचाने में शुरू से लगा है। पार्टी कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस में मंगलवार को तेजस्वी ने भाजपा से भी सवाल किया कि गोपालगंज में उनकी पार्टी के नेता पर भी गोलीबारी हुई। आरोप उसी विधायक पर है। भाजपा किस मजबूरी में चुप है। भाजपा अपने नेता का न्याय नहीं दिला पा रही है तो आम जनता को क्या न्याय दिलाएगी। लखनऊ के एसटीएफ की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा साही की हत्या में भी विधायक का गिरोह है। उसके शूटर ने खुद एसटीएफ के सामने कबूल किया है। उन्होंने गोपालगंज के व्यवसायी रामेश्वर कुशवाहा की हत्या, भाजपा नेता शिवकुमार उपाध्याय पर गोलीबारी और अनिल तिवारी की हत्या से जुड़े कई वीडियो भी जारी किया। कहा कि ये सभी वीडियो वायरल हैं, लेकिन सरकार को साक्ष्य नहीं मिल रहा है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अधिकारी साक्ष्य जुटाने नहीं, मिटाने में समय लगा रहे हैं। अनिल तिवारी की हत्या के बीडीओ में पीछे से आ रही आवाज की जांच से पता चल जाएगा हत्या किसने की। रंगदारी मांगना, धमकी देना और फिर हत्या कर देना सभी घटनाएं इसी तर्ज पर एक व्यक्ति द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments