20.3 C
Munich
Thursday, May 16, 2024

चीन: रासायनिक विस्फोट मामले में 17 और लोग गिरफ्तार

Must read

बीजिंग

पुलिस ने पूर्वी चीन में रासायनिक विस्फोट मामले में 17 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस विस्फोट में 78 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। पूर्वी जियांग्सु प्रांत में विस्फोट हाल के वर्षों में देश की सबसे खराब औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक था और इसके चलते संयंत्र बंद करना पड़ा था।

यांगचेंग शहर की सरकार ने ट््िवटर की तरह चलने वाले वीबो अकाउंट पर कहा कि पुलिस ने 17 संदिग्धों के खिलाफ ‘‘आपराधिक बलपूर्वक कदम’’ उठाए हैं। इसके साथ ही इस विस्फोट में संबंध में गिरफ्तार लोगों की संख्या 26 पर पहुंच गई है। 21 मार्च को हुए विस्फोट से औद्योगिक पार्क ढह गया और उसके आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article