22 C
Munich
Thursday, May 2, 2024

श्रीलंका सीरियल विस्फोट: अबतक 359 की मौत

Must read

कोलंबो

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन विभिन्न जगहों पर हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रीलंका से मंगलवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें संदिग्ध आत्मघाती हमलावर को रविवार को नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में चलते हुए दिख रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स एक भारी बैकपैक लिए हुए दिख रहा है, जो चर्च में प्रवेश कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में चर्च में बैठे कम से कम 100 लोग दिख रहे हैं। रविवार ईस्टर के मौके पर कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हुए।

कोलंबो के तीन पांच सितारा होटलों-शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में अब तक 321 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में 10 भारतीय शामिल हैं। इस सिलसिलेबार हमले में 40 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article