14.7 C
Munich
Tuesday, May 7, 2024

पति-पत्नी में हुआ विवाद,पति ने पत्नी की कर दी हत्या

Must read

रायपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। खाने को लेकर एक पति और पत्नी में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की पति ने पत्नी की हत्या ही कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बहनाटांगर गांव के रहने वाले वीराराम राउत रोज की तरह सुबह अपने काम के लिए घर से निकला। दोपहर घर लौटा और पत्नी गीता से खाने देने को कहा। इसी बात पर दोनों पर बहस हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वीरराम ने पास में पड़े डंडे से पीट-पीट कर पत्नी गीता की हत्या कर दी।

आरोपी ने महिला पर कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के रिश्तेदार जब उसके घर पहुंचे तक पूरे घटना का खुलासा हुआ। फिर महिला के परिजनों ने पत्थलगांव थाने में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article