11.2 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

पाकिस्तान में एक दिन में 874 नए मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 15,759 हुई

Must read

इस्लामाबाद

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है। इस वैश्विक महामारी से पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे (एक दिन) में 874 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या 15,759 हो गयी है और इस वायरस से मरने वालों की आंकड़ा 346 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पंजाब, बलूचिस्तान तथा अन्य प्रांतों में 19 और लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मृतकों की संख्या 346 हो गई है। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पंजाब में 6,061, सिंध में 5,695, खैबर-पख्तूनख्वा में 2,313, बलूचिस्तान में 978, गिलगित-बाल्टिस्तान में 333, इस्लामाबाद में 313 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 66 मामले दर्ज किए गए। अब तक 4,052 मरीज ठीक हो गए हैं और 11,361 मरीजों का इलाज चल रहा है। कम से कम 153 मरीजों की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने अब तक 174,160 जांच की हैं जिनमें से 8,249 जांच 29 अप्रैल को की गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि स्थानीय संक्रमण 84 फीसदी है और 16 प्रतिशत विदेशी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article