19.7 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

पाकिस्तान में कोरोना से 22 लोगों ने गवाई जान, मरीजों की संख्या 20,186 हुई

Must read

इस्लामाबाद न्यूज़

पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामलों में दिन-प्रतिदिन आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देश में घातक बीमारी संक्रमण के 1,083 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहा पर मरीजों की संख्या में 20,000 से ज्यादा हो गई। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,083 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 20,186 तक पहुंच गई है। इस अवधि में कुल 22 मौतें हुई और मृतकों की कुल संख्या अब 462 है। देश में 5,590 मरीजों का इलाज अब तक हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि देश में अब तक 212,511 जांच की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में 7,524 मामले, सिंध में 7,465 मामले, खैबर पख्तुनख्वा में 3,129 मामले, बलूचिस्तान में 1,218, इस्लामाबाद में 415, गिलगित-बाल्टिस्तान में 364 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 71 मामले हैं।

Politics Samachar Politics News In Hindi Politics Hindi Samachar Politics Latest News Politics Headlines  राजनीति न्यूज़ Sandesh aaj tak ke samachar India Today

Get Politics NewsBreaking News headlines about Srinagar crime, Srinagar politics and live updates on local Srinagar news. Browse Divya Sardar News to get all latest News In Hindi.

Follow us on : facebook   Twitter   Instagram   Linkedin   Youtube

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article