12 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

महाराष्ट्र पुलिस के दो और जवानों की मौत

Must read

मुंबई समाचार : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, दो पुलिसकर्मियों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्‍य में कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्‍या 2,561 तक पहुंच गयी है, अब तक 33 जवानों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कारण 139 लोगों की मौत हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्‍य में सबसे ज्‍यादा मौत दर्ज की गई। 2436 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्‍या 80229 तक पहुंच चुकी है, अब तक 2849 लोगों की इस महामारी के कारण जान जा चुकी है।

वहीं मुंबई में 1150 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 45854 तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 53 मौतें दर्ज की गयी। यहां मरने वालों की कुल संख्‍या 1518 हो चुकी है। गौरतलब है कि वीरवार को यहां कोरोना संक्रमण के कारण 123 मौतें हुईं थी। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार वीरवार को कोरोना संक्रमण के 2933 नए मामले सामने आये थे। संक्रमितों का आंकड़ा 77,793 तक पहुंच गया था और 2710 लोगों की मौत दर्ज की गयी थी। मुंबई में 1442 नए मामले सामने आये थे और संक्रमितों की संख्‍या 44,704 तक पहुंच गई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article