5.5 C
Munich
Thursday, March 13, 2025

पत्नी का होना चाहिए ज्वाइंट अकाउंट-ATM; पुरुषों को SC की नसीहत, पढ़ें टॉप 5 न्यूज

Must read


ऐप पर पढ़ें

ज्वाइंट अकाउंट-ATM देना चाहिए; पुरुषों को SC की नसीहत, अहम टिप्पणी भी

सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा महिलाओं के गुजारा भत्ते की मांग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अहम टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय पुरुषों को गृहणियों के त्याग और परिवार के प्रति उनकी भूमिका को पहचानना होगा। परिवार में गृहणियों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पतियों को अपनी पत्नी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना आवश्यक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मेरे सामने क्या हैसियत, ये तो बाइडेन की बीमा पॉलिसी है; हैरिस पर ट्रंप

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है। एक तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन किसी भी सूरत में रेस से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, जबकि, उनकी पार्टी के नेता बाइडेन को बूढ़ा और बीमार कहकर हटने का लगातार दबाव बना रहे हैं। बाइडेन अगर पीछे हटते हैं तो उनकी जगह कमला हैरिस राष्ट्रपति की उम्मीदवार हो सकती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘कहिए तो हम आपके पैर छूते हैं…’, क्यों इंजीनियर पर भड़के सीएम नीतीश 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो प्रोजेक्ट के काम में देरी को लेकर काफी गुस्से में नजर आए। और प्रोजक्ट इंजीनियर से कहते हुए सुनाई दिए कि कहिए तो हम आपके पैर छूते हैं। आप मेरी बात क्यों नहीं सुनते हैं। ये कहते हुए अपनी कुर्सी से उठकर उसकी तरफ बढ़ जाते हैं। इस बीच हैरान परेशान प्रोजक्ट इंजीनियऱ उन्हें ऐसा करने से रोकता है। और विनती करता है। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री को ऐसा करने से रोकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

खतरों के खिलाड़ी 14 कब से होगा शुरू? जानें कहां देख पाएंगे रोहित शेट्टी का शो

रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस शो में कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते देखा जाता है। अब इस शो का अगला सीजन भी जल्द शुरू होने वाला है। रोहित शेट्टी के शो का सीजन 14 को दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन 2008 में आया था। इस शो के रोहित शेट्टी से पहले अक्षय कुमाप, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर होस्ट कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

कोहली को एक बार..गंभीर की 10 साल की उम्र से है ये आदत, कोच ने खोला राज

भारतीय टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज का मानना है कि यह पूर्व सलामी बल्लेबाज अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की क्षमता रखता है और चुनौतियों का डटकर सामना करने की उनकी आदत राष्ट्रीय टीम के लिए जीत की आदत बन सकती है। गंभीर को मंगलवार को भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article