11.1 C
Munich
Friday, May 3, 2024

न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने किया घर बसाने का फैसला

Must read

वेलिंग्टन

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और उनके लंबे समय के साथी क्लार्क गेफोर्ड ने सगाई कर ली है। एक प्रवक्ता ने कहा कि इस जोड़ी ने इस्टर की छुट्टियों के दौरान सगाई कर ली। इसके आगे की जानकारी मीडिया को जल्द सूचित किया जाएगा। यह खबर तब सामने आई, जब अर्डर्न मीडिया के सामने अपनी बीच की अंगुली में एक अंगूठी पहने दिखाई दीं। अर्डर्न और गेफोर्ड की 10 महीने की बेटी है।

बीते जून में पद पर रहते हुए उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था। गेफोर्ड नेवे एक शो के प्रस्तुतकर्ता हैं। दोनों लिंविंग रिलेशन में रह रहे थे और काफी समय से एक साथ थे। 38 वर्षीय अर्डर्न की 15 मार्च को क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में 51 श्रद्धालुओं की हत्या के बाद दिखाए गए करुणा और नेतृत्व के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी। अर्डर्न ने तब से न्यूजीलैंड में नए बंदूक प्रतिबंधों को लागू करने में मदद की है। लंदन के मेयर सादिक खान ने टाइम में लिखा कि हमलों के बाद अर्डर्न का नेतृत्व एक प्रेरणा था और उसने एक शक्तिशाली संदेश भेजा कि “जो हमें विभाजित करना चाहते हैं। कभी सफल नहीं होंगे ”।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article