0.8 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

रूस में कोरोना से 101 से ज्यादा मेडिकल कर्मियों की मौत, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- बुरा दौर गुजर चुका

Must read

मॉस्को न्यूज़ : रूस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। रूस में संक्रमण के 360,000 से अधिक मामले हैं और 3,807 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस की सरकार ने माना है कि 101 से ज्यादा मेडिकल कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है। हालांकि डॉक्टर्स की सबसे बड़ी संस्था ने 300 मेडिकल कर्मियों की एक लिस्ट बनायी है जिनकी संक्रमण से मौत हुई है। इस लिस्ट में 100 से ज्यादा डॉक्टर्स के नाम हैं। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है और जल्द ही मामले कम होने लगेंगे। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस दुनिया का तीसरा देश है जो कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। देश में कम मृत्यु दर ने विशेषज्ञों के बीच संदेह पैदा कर दिया है कि उनका मानना है कि अधिकारियों ने आंकड़ों में हेरफेर किया है और राजनीतिक कारणों से मरने वाले लोगों की असल संख्या छुपाई है। रूस के अधिकारियों ने मंगलवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया और दलील दी कि कम मृत्यु दर इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए प्रभावी कदमों को दर्शाती है। पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया कि 9 मई हो आयोजित होने वाली ‘विक्ट्री डे परेड’ अब 24 जून को आयोजित की जाएगी। पुतिन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का सबसे बुरा दौर गुजर गया है और हमें इसका जश्न मनाना चाहिए। ये विक्ट्री डे परेड सोवियत रूस की नाज़ी जर्मनी पर विजय के तौर पर मनाई जाती है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साल 1945 में इसी दिन नाजी जर्मनी ने रूस के सामने घुटने टेक दिए थे। पुतिन ने कहा कि इस साल हम कोरोना पर विक्ट्री का जश्न मनाएंगे। पुतिन ने इस जश्न की तैयारी के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article