10.6 C
Munich
Monday, May 6, 2024

कोरोना मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत

Must read

नई दिल्ली न्यूज़ : कोरोना वायरस के पिछले कुछ समय से रोजाना छह हजार से अधिक नए मामले आने के कारण भारत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। देश में कोरोना की विकरालता बढ़ती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 7466 नए मामले सामने आने से मरीजों की कुल संख्या 1,65,799 पर पहुंच गआ है। इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में 175 लोगों की मौत हुई है। देश में एक दिन में अलग-अलग राज्यों में 3414 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 71,106 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 1,65,799 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 89987 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2598 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,546 हो गई है। में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1982 लोगों की मौत हुई है तथा 18,616 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए जिससे राजधानी में संक्रमितों की संख्या 16000 के पार चली गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article