16.4 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

महाकाल में फूलों की होली हुई: अयोध्या में रामलला की पहली होली पर जुटे भक्त, कल गुजिया-खीर का लगेगा भोग

Must read


  • Hindi News
  • National
  • Holika Dahan 2024 Photos Update; Ayodhya Ram Mandir | Mathura Vrindavan Ujjain Mahakal

नई दिल्ली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में आज होलिका दहन होगा। कल होली का पर्व मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के आंगन से रविवार को देशभर में होली की शुरुआत हुई। आज सुबह भस्म आरती में महाकाल के साथ फूलों की होली खेली गई।

भगवान महाकाल का भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में शृंगार किया गया। पंडे- पुजारियों ने गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा भी की। आज संध्या कालीन आरती के बाद होलिका दहन किया ‎जाएगा। फिर मंदिर में भगवान को गुलाल और अबीर अर्पित किए ‎‎जाएंगे।‎

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की ये पहली होली है। रविवार को अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामलला के साथ होली मनाई। रामलला की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वे गुलाबी पोशाक पहने हुए दिखाई दिए।

रामलला की पहली होली के लिए खास तैयारियां की गई है। भगवान के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया गया है। इसे नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NBRI) ने बनाया है। यह स्किन फ्रेंडली गुलाल है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि गुलाल के साथ रामलला को कचौरी, गुजिया, पूड़ी, खीर और अन्य व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा। बाद में इसे मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा।

लाइव अपडेट्स

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

MP के CM आदिवासियों के साथ होली उत्सव में शामिल हुए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में आदिवासियों के साथ होली उत्सव में शामिल हुए।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के सीएम होलिका दहन में शामिल हुए

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में होलिका दहन में शामिल हुए।

01:27 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में भक्तों ने भगवान को रंग लगाया

कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में भक्तों ने भगवान को गुलाल लगाया।

01:23 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में LGBT समुदाय ने भी होली मनाई

कोलकाता में होली के मौके पर LGBT समुदाय ने गाना गाया और नृत्य किया।

01:20 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

जम्मू में BSF जवानों ने होली मनाई

जम्मू में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जमकर होली मनाई। एक जवान पपेंद्र कुमार ने कहा- पूरे देश के जवान एकसाथ मिलकर होली मना रहे हैं। त्योहार है, लेकिन हम अलर्ट भी हैं। हमारी लोगों से अपील है कि सालभर का लड़ाई-झगड़ा भूलकर अच्छे से होली मनाएं।

12:59 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

पुणे के दगड़ू शेठ गणेश का 200 किलो अंगूर से शृंगार किया

12:57 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में कुमाऊं के लोगों ने पारंपरिक नृत्य कर होली मनाई

12:55 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

वृंदावन के प्रियंका जू मंदिर में रंग की फुहार चलाई गई

12:52 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के कुल्लू में विदेशी भी होली के रंग में रंगे दिखे

12:50 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ब्रज की होली के बारे में बताया

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि ब्रज में कई तरह की होली मनाई जाती है, जिसमें फूलों की होली, लट्ठमार होली, गुलाल की होली, पिचकारी की होली होती है। यहां लड्डू-जलेबी की होली भी होती है। कन्हैया जब होली खेलते हुए थक जाते हैं तो गोपियां उन्हें लड्डू-जलेबी खिलाती हैं। मेरी लोगों से अपील है कि नशामुक्त होली मनाएं।

12:44 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के कुल्लू में होली के मौके पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जुलूस निकाला

12:42 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

12:38 PM24 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों के साथ होली मनाई

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article