- Hindi News
- National
- JNU University Student Union Election 2024 Update; ABVP | RSS Student Wing
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ये लिफ्ट विंग के कैंडिडेट्स की तस्वीर है।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। लेफ्ट के कैंडिडेट्स अध्यक्ष समेत चारों पदों पर आगे चल रहे हैं। शुरुआत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सभी पदों पर कांटे की टक्कर दे रही थी।
अब तक वोटों की गिनती के बाद प्रेसिडेंट पोस्ट पर लेफ्ट विंग के धनंजय को 2411 और ABVP के उमेश चंद्र अजमीरा को 1787 वोट मिले हैं। वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर लेफ्ट के अविजीत घोष को 2135 और ABVP की दीपिका शर्मा को 1545 वोट मिले हैं।
इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट की प्रियांशी आर्य को 2719 और ABVP के अर्जुन आनंद को 1992 वोट मिले हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट कैंडिडेट मोहम्मद साजिद 2336 वोटों से आगे हैं। ABVP के गोविंद दांगी को 2159 वोट मिले हैं।
JNU में इस बार 4 साल बाद चुनाव हुए हैं। 22 मार्च को रिकॉर्ड 73% वोटिंग हुई थी। पिछले 12 साल में यह पहली बार है जब इतने वोट पड़े हों। इससे पहले 2019 में 67.9% मतदान हुआ था।


तस्वीर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कैंडिडेट्स की है।
नीचे देखें कौन आगे, कौन पीछे…
प्रेसिडेंट
1. धनंजय (लेफ्ट): 2411
2. उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP): 1787
वाइस प्रेसिडेंट
1. अविजीत घोष (लेफ्ट): 2135
2. दीपिका शर्मा (ABVP): 1545
जनरल सेक्रेटरी
1. प्रियांशी आर्य (लेफ्ट समर्थित): 2719
2. अर्जुन आनंद (ABVP): 1992
जॉइंट सेक्रेटरी
1. गोविंद दांगी (ABVP): 1912
2. मोहम्मद साजिद (लेफ्ट): 1907


इलेक्शन कैंपेन के दौरान लेफ्ट विंग के प्रत्याशी।
लेफ्ट की तीन पार्टियों एक साथ मैदान में
यूनाइटेड लेफ्ट में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) शामिल हैं। लेफ्ट ने अध्यक्ष पद के लिए धनंजय, उपाध्यक्ष के लिए अविजीत घोष और संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद साजिद को मैदान में उतारा है।
ABVP ने किया बड़ी जीत का दावा
ABVP ने शनिवार को दावा किया था कि 9 में से 5 स्कूल काउंसलर पद पर भगवा ने क्लीन स्वीप किया है। इसके अलावा 18 में से 12 काउंसलर सीटों पर भी जीत हासिल की है। हालांकि JNU छात्रसंघ चुनाव समिति की ओर से शनिवार को काउंसलर सीटों के नतीजों को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।
ABVP ने बताया कि स्कूल ऑफ संस्कृत एवं इंडिक स्टडीज के तीनों पद, स्कूल ऑफ नैनो साइंस का एकमात्र पद, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के चारों पद, स्कूल ऑफ कंप्यूटर सिस्टम एंड साइंसेज के सभी तीनों पदों पर भगवा परचम लहराया है।
साढ़े 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने वोट डाला
JNUSU चुनाव में साढ़े 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने वोट डाला है। वोटिंग के लिए 17 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। JNUSU के केंद्रीय पैनल के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव शामिल हैं। स्कूल काउंसलर के लिए 42 लोग किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

