23.1 C
Munich
Sunday, May 12, 2024

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हॉकी इंडिया ने भेजा श्रीजेश का नाम

Must read

नई दिल्ली

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश के नाम की सिफारिश की है। हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेल मंत्रालय को पीआर श्रीजेश का नाम भेजा है। बुधवार को जारी नामों की सूची में पीआर श्रीजेश को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और चिंग्लेनसना सिंह कंगुजम, अक्षदीप सिंह और दीपिका ठाकुर को अर्जुन पुरस्कान देने की सिफारिश की है।

इससे पहले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महिला पहलवान विनेश फोगाट और पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया के नाम की सिफारिश की थी।

WFI ने सरकार को इन दोनों खिलाड़ियों के नाम भेजे थे। इसके अलावा राइफल एसोसिएशन ने हिना सिद्धू और अंकुर मित्तल को खेल रत्न देने की सिफारिश की है। 2018 में विराट कोहली और महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी 4 नाम सरकार को भेजे हैं। उनमें राहुल अवेयर, हरप्रीत सिंह, दिव्या करकरन और पूजा ढांढा का नाम शामिल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article