17.3 C
Munich
Thursday, May 2, 2024

फिरोजपुर से कांग्रेस को झटका, सर्कल अध्यक्ष अकाली दल में शामिल

Must read

फिरोजपुर

फिरोजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी को उस समय झटका लगा जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा सर्कल अध्यक्ष एडवोकेट देसराज कंबोज जंडवालीया लखोवाली ढाब में अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने देसराज को सिरोपा भेंट करके पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता जगमीत सिंह बराड़ तथा पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी भी उपस्थित थे। इसके बाद राय सिख भाईचारे के समर्थकों ने लखोके में सुखबीर का स्वागत किया। सुखबीर ने मांग की कि राज्य सरकार गेंहू की खरीद में जानबूझकर देरी करके किसानों को परेशान करना बंद करे। गेहूं की खरीद, उठाई तथा अदायगी के कार्यों में तेजी लाने की मांग की। सुखबीर ने ऐलान किया कि उन्होंने पंजाब के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों के विकास के लिए अभी से नक्शा तैयार कर रखा है। मेरा सपना पंजाब के हर गांव को मिनी चंडीगढ़ जैसा बनाने का है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के विकास के लिए क्रांतिकारी प्रोग्राम शुरू करेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article