13.2 C
Munich
Monday, May 6, 2024

हरियाणा में कोरोना के 22 नए केस, हिसार में BSF जवान और सोनीपत में एक ही परिवार के 4 पॉजिटिव मरीज

Must read

पानीपत समाचार : हरियाणा में कोरोना महामारी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 22 मरीज बढ़ने के बाद मरीजों की कुल संख्या 752 हो गई है। सोनीपत में 13, फरीदाबाद में 4, अम्बाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में 1-1 केस सामने आया। ठीक होने वालों की संख्या में मंगलवार को तीन की बढ़ोतरी हुई और अब तक 340 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब 401 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। सरकार ने नए नियमों के मुताबिक अस्पतालों से मरीजों को छुट्टी देना शुरू कर दी है। इस नियम तक तहत मंगलवार को गुड़गांव से दो नर्स को छुट्टी दी गई। आने वाले दिनों में काफी मरीजों को छुट्टी दी जा सकती है।

सोनीपत में कुल मरीजों की संख्या 118 पहुंच गई है। मंगलवार को 13 मरीज सामने आए हैं। इनमें से चार मरीज एक ही परिवार के हैं, जो सोनीपत की टीडीआई सिटी में रहते हैं। इसके अलावा दो मरीज अन्य भी टीडीआई सिटी हैं। सभी की कनेक्शन दिल्ली बताया जा रहा है। इसके अलावा जैनपुर गांव से भी 3 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक दिन पहले ही कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़े हिसार में एक नया कोरोना मरीज सामने आ गया है। इस बार लगभग 43 वर्षीय बीएसएफ जवान संक्रमित मिला है। उक्त जवान की रिपोर्ट मंगलवार को ही पॉजिटिव आई है। जवान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ हिसार में कार्यरत है और एक दिन पहले ही दिल्ली बीएसएफ हेड क्वार्टर से लौटा है। दिल्ली से लौटने पर जब उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया तो वो पॉजिटिव मिला। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसका बीएसएफ में ही आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। हिसार के सिविल सर्जन डॉक्टर योगेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जवान के बाकी साथियों का भी टेस्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि पॉजिटिव मरीज को हिसार के बजाए दिल्ली का मरीज माना जायेगा क्योंकि मरीज आंध्रा प्रदेश का रहने वाला है और काफी समय से उसकी ड्यूटी दिल्ली हेड क्वार्टर में थी। उसे हाल ही में हिसार सेंटर भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दिल्ली में बीएसएफ के हेडक्वार्टर में काफी जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

कुरुक्षेत्र जिले में खंड बाबैन के गांव धनानी में 11 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब गांव को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। लड़की को शाहाबाद के आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी चचेरी बहन हरियाणा पुलिस में कार्यरत है, जिसकी डयूटी पंचकूला के सेक्टर-5 में लगी हुई है। हरीगढ़ भौरख निवासी एक महिला कुक भी उसी थाने में कार्यरत थी, जो कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी। तीन-चार दिन पहले ही उसकी चचेरी बहन गांव धनानी में आई थी और अगले दिन वापस पंचकूला चली गई थी। उन्होंने कहा कि कुक के कारण उसकी बहन का भी कोरोना टेस्ट किया था। इसके साथ-साथ परिवार के 11 सदस्यों के सैंपल लिए थे, जिनमें से बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है।

रायपुररानी के गांव बागवाली में मंगलवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग जोगिंदर पाल को कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। पंचकूला में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 23 हो गई है इनमें 5 एक्टिव केस और बाकी ठीक होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ जसप्रीत कौर ने बताया कि इनमें से पिछले अधिकतम करोना पॉजिटिव मरीजों को निगिटिव रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दे दी है। पंचकूला में अब करोना एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article