17.3 C
Munich
Sunday, May 5, 2024

पत्रकारों के तीखे सवालों के आगे भाजपा प्रत्याशी कटारिया ने जोड़े हाथ-पकड़े कान

Must read

अंबाला

अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने आज प्रेसवार्ता क्या बुली, मानो उन्होंने मुसीबत मोल ले ही। पत्रकारों के तीखे सवालों के आगे कटारिया कभी हाथ जोड़ते, तो कभी कान पकड़ते और कभी माफी मांगते नजर आए। पत्रकार वार्ता में लोकसभा चुनाव का मुद्दा भले ही गर्म नहीं हो पाया, लेकिन कटारिया और विज के बीच रहे पुराने विवाद और विज द्वारा कराए गए विकास कार्यों का कटारिया द्वारा श्रेय लेने के मुद्दे ने यहां उनका पीछा नहीं छोड़ा।  लिहाजा कटारिया को यहां सार्वजनिक मंच से एक बार फिर कहना पड़ा कि वह आज के बाद विज के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

दरअसल, अंबाला में भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और पत्रकार वार्ता में लोकसभा चुनाव में उन्हें मिल रहे जन समर्थन के कसीदे पढ़े। इस दौरान कटारिया ने पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उनके द्वारा अंबाला में करवाए गए विकास कार्यों का बखान किया। कटारिया ने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अंबाला छावनी के उस कैंसर अस्पताल का नाम भी लिया जिसका नींव पत्थर अनिल विन ने रखा। बस इतना ही नहीं कटारिया ने अंबाला छावनी में खुलने वाले डोमेस्टिक एयरपोर्ट का भी नाम लिया जिसे अंबाला में लाने का दावा अनिल विज करते हैं।कटारिया से जब यह पूछा गया कि जिन विकास कार्यों का श्रेय वह लेना चाहते हैं, उनको करवाने का दावा तो विज पहले ही ठोक चुके हैं, तो इस पर कटारिया ने कहा कि विज हमारे नेता हैं। साथ ही कटारिया ने अपने पिछले बयानों से यू टर्न लेते हुए कहा कि मैं अपने पुराने किसी बयान पर स्टैंड नहीं करता मैं सिर्फ इस बात पर स्टैंड करता हूँ कि अनिल विज हमारे नेता हैं।

अंबाला छावनी में विज बीज और कटारिया के बीच की खाई के किस्से हर किसी को पता हैं, लेकिन बीते वृहस्पतिवार को अंबाला छावनी में अनिल विज ने कटारिया के चुनाव प्रचार की बागडोर को बखूबी संभाला, जिसके बाद आज कटारिया को कहना पड़ा की जिस तरह कल विज द्वारा उनके प्रचार के कार्यक्रम किये हैं वह और उनका परिवार सात जन्म तक विज का आभारी रहेगा। कटारिया ने यह भी कहा कि वह भविष्य में विज के खिलाफ कोई गलत टिप्पणी नहीं करेंगे। अंत में कटारिया को पत्रकारों के आगे हाथ जोड़ कर अपनी जान  छुड़ानी पड़ी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article