18.2 C
Munich
Tuesday, May 14, 2024

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट-मेरा दोस्त चला गया

Must read

मुंबई न्यूज़

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि मेरे दोस्त ऋषि कपूर का निधन…वो चला गया, मैं टूट गया हूं। बता दें कि तबीयत खराब होने के बाद ऋषि कपूर को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 67 वर्षीय अभिनेता को यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रणधीर कपूर ने भाई ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका के न्यूयाॅर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले साल ही स्वेदश लौटे थे।

29 अप्रैल को सिनेमा जगत ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन पर सिनेमा जगत में शोक की लहर है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। दो दिन के अंदर दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर ने सिनेमा जगत को काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article