2.7 C
Munich
Friday, March 29, 2024

वंदे भारत मिशन के लिए एयर इंडिया की टिकट कीमतें वाजिब: पुरी

Must read

नई दिल्ली न्यूज़ : वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा हवाई यात्रियों से वसूला जा रहा यात्रा किराया एकदम वाजिब है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह बात कही। वंदे भारत मिशन कोविड-19 संकट के बीच दूसरे देशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किया गया है। पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘ जो किराया वसूला जा रहा है (वंदे भारत मिशन के लिए) वह सामान्य वाणिज्यिक उड़ान जितना किराया नहीं है, लेकिन यदि इसकी तुलना समान क्षेत्रों यात्रा के लिए अन्य देशों के बचाव अभियान के किराए से करके देखें तो यह वाजिब है।” कुछ लोगों ने एयर इंडिया द्वारा वसूल किए जा रहे किराए पर आपत्ति जताई थी। पुरी ने उनकी बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वंदे भारत उड़ानों के लिए विशेष किराया वसूला जा रहा है। साथ ही उन्होंने अन्य देशों द्वारा संचालित की जा रही इस तरह की उड़ानों के किराए की जानकारी भी साझा की।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article