10.6 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

पंजाब: मोहाली में आठ और मरीजों ने कोरोना को दी मात, ठीक होकर लौटे घर

Must read

मोहाली न्यूज़

पंजाब के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिलों में से एक मोहाली है। रविवार को मोहाली वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां आठ मरीज कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौट आए हैं। खास बात यह है कि ये सभी हॉटस्पॉट जवाहरपुर गांव के रहने वाले हैं। इस बात की जानकारी मोहाली के डीसी गिरीश दयालान ने ट्वीट कर दी। ये सभी लोग 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहेंगे। जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित था। यहां पर कुछ समय पहले एक के बाद कई कोरोना के केस सामने आए थे। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया था। इलाके में सीआरपीएफ तैनात की गई है। लोगों की एंट्री रोक पर भी रोक हैं। गांव के अंदर ही लोगों को सारी चीजें मुहैया कराई जा रही है। लोगों को सूखा राशन से लेकर खाना तक बांटा जा रहा था। इसके अलावा इस एरिया से जुड़े चंडीगढ़ के गांव को भी सील कर दिया गया था। लेकिन आठ लोगों के एक साथ ठीक होकर घर लौटने की घर ग्रामीणों के लिए जरूर राहत की बात है। मोहाली में अब तक कोरोना के 63 केस सामने आ चुके है। इनमें से 22 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 39 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक नयागांव और एक खरड़ का था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article